Monday, 9 January 2017

हम जीत क्यों नहीं पाते?

हम जीतना चाहते हैं, पर जीत नहीं पाते..
कुछ करना चाहते हैं, हासिल करना चाहते हैं,नही कर पाते ..
जानते हैं क्यों?
ये कुछ ऐसे सवाल हैं जिनका उत्तर सभी खोज रहे हैं. या शायद खोज चुके हैं, पर सफलता फिर भी दूर रहती है, जानते हैं क्यों?
आइये, बताते हैं. बहुत ही गहराई में नहीं जाते हैं, लेकिन गहरी बात करते हैं। सफलता के लिए जो सबसे जरूरी है, वो है अनुशासन। समय का अनुशासन, शरीर का अनुशासन। लेकिन यह अनुशासन एक व्युत्पत्ति है. जानते हैं किसकी?
जी , मन के अऩुशासन की व्युत्पत्ति ..
जब तक मन पर अनुशासन नहीं है, शरीर पर, समय पर, नींद पर , या यूं कहिए कि खुद अपनें आप पर भी, अनुशासन संभव नहीं है।
सभी जानते हैं कि एक अप्लाईड टाइमटेबुल, एक नियमित अभ्यास के बिना सफलता संभव नहीं है। 
क्या पढ़ना है, कितना पढ़ना है, किसकी बुक ज्यादा बेहतरीन है, लगभग सभी को पता है, या अगर नहीं है, तो पता कर लेना , कुछ मुश्किल भी नहीं है।
मुश्किल है क्या?
आप जानते हैं कि मुश्किल क्या हैं- पुस्तकों को पढ़ना मुश्किल है, नोट्स बनाना मुश्किल है, रोज समाचार सुनना फिर उसको लिखना मुश्किल है। सोसल मिडिया से समय बचाना मुश्किल है, पर यदि समय बांट लिया जाये तो सब आसान है। पसंद की चीज के साथ साथ पसंद न आनें वाली चीज, टापिक पर भी यदि नियंत्रण कर लिया जाये, तो सब आसान है। 
दो घंटे की डिवोटेड स्टडी के बाद एक घंटे का ब्रेक तो बनता है। डेढ़ घंटे की स्टडी के बाद आधे घंटे का सोसल मिडिया पर समय देना भी बनता है। इससे क्या होगा कि आप का मन शांत रहेगा। अनुशासन पालन करनें से यही तो फायदा है, मन शांत रहता है। हमें लगता है कि हम मंजिल की ओर जा रहे हैं, और यही हमारा पारितोषिक हो जाता है, इनाम हो जाता है। 
जीवन में शांति उतरनें लगती है, हमारी गाड़ी तेजी से अपनीं मंजिल की ओर बढ़नें लगती है।
आज पहला दिन है, तो बातें यहीं तक..
आगे हम बात करेंगे कि कैसे अपनी मंजिल को प्राप्त करें ..
कैसे मन को नियंत्रण में रखें..
तब तक के लिए 
नमस्कार...







No comments:

Post a Comment